सम्पूर्ण उड़ान एन० जी० ओ० - खेल उत्सव

08 Oct, 2018

“शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्“ अर्थात शरीर ही सभी धर्मों को पूरा करने का साधन है। यदि शरीर स्वस्थ होगा तभी हम सभी कार्य कुशलतापूर्वक कर सकतें हैं और स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद का khelहमारे जीवन में बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसी सूक्ति को चरितार्थ करते हुए लाॅ मान्टेसरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सम्पूर्ण उड़ान एन० जी० ओ० द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस प्रतियोगिता का आरंभ 2 अक्तूबर को हुआ जिसमें नौ विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें लाॅ मान्टेसरी विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा। लड़कियों ने फुटबाल मैच में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयुष,हर्षआलोक ने 100 मीटर तथा 400 मीटर लड़कों की जूनियर दौड़ प्रतियोगिता में तृतीय तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वंशिका तथा धृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में शिवम , शाव्या , प्रिया ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेबिल टेनिस में मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3 अक्तूबर को प्रदेश के कृषि मंत्री श्री राम लाल मार्कंडेय जी ने विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कंवर जी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी तथा भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों का शारीरिक विकास भी हो।