मॉन्टेसरी कार्यक्रम

08 Jul, 2019

 मॉन्टेसरी स्कूल, डूंखरा में छोटे बच्चों का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह एक बहुत ही मनोरंजक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में छोटे बच्चे बहुत ही उत्साहित थे। विद्यालय में तीन कक्षाओं ने अपने कार्यक्रम दिखाए। इन कार्यक्रमों से हमारा विद्यालय पार्वती घाटी का सर्वोत्तम विद्यालय बनता है।  तीनों कक्षाएं एवं उनके कार्यक्रम निम्नलिखित हैं -
एम.1- यह हमारी विद्यालय की सबसे छोटी कक्षा है।इस कक्षा ने अपने विद्यालय में उपस्थित होने का चार्ट बनाया, जो बहुत ही रचनात्मक सोच से बनाया गया था।
एम.2- इस कक्षा ने मौसम के अनेक रूपों के बारे में बताया। उन्होंने बताया उच्च मौसम के छह रूप होते हैं। मौसम का यह चार्ट एकदम से मॉन्टेसरी के दर्जे को दर्शाता है।
एम.3- यह कक्षा बहुत प्रगति कर चुकी है।इस कक्षा ने कैलेंडर चार्ट को दर्शाया।इस चार्ट में बच्चों ने साल, महीने, दिन और हफ़्तों के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम में जिन बच्चों के अविभावक आये थे उन्होंने इसका खूब आनन्द उठाया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने बेहतरीन नृत्य दिखाकर अविभावकों को विदा किया।