सर्वांगीण विकास के लिए विद्यार्थियों के लिए कैपिंग का आयोजन

08 Nov, 2018

प्रकृति ने मनाली को खुले हाथों से नूर बख्शा है। कुल्लू घाटी के प्रमुख पर्यटक स्थल मनाली में आकर हर कोई अपने आपको स्वर्ग में पाता है। हरी भरी वादियों ऊंचे-नीचे पहाड़ों पर दूर-दूर तक दिखाई देते देवदार के छोटे-बड़े पेड़ प्राकृतिक सौंदर्य को दोगुना कर देते हैं। कुल्लू घाटी का असली सौंदर्य मनाली में ही देखने को मिलता है। यहां देखने और घूमने के लिहाज से बहुत से मशहूर स्थल हैं। यहां की सुरमई शाम अलसाती भोर का मजा ही कुछ और है। यहां से पहाड़ों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। यहां नदी का तेजी से बहता ठंडा पानी अद्भुत नजारा पेश करता है। ऊंचाई से गिरता झरने का पानी हर एक व्यक्ति को खूब लुभाता है। इंटू वाइल्ड हिमालय एडवेंचर मनाली में कैपिंग के लिए ला मॉन्टेसरी स्कूल कलैहली के विद्यार्थियों 22 से 24 अक्टूबर तक गए। तीन दिवसिय इस कैपिंग में कुल्लू व कलैहली ला मॉन्टेसरी स्कूल के 70 विद्यार्थियों शामिल हुए। खुले आसमान के नीचे कैंपिंग का आयोजन किया गया जिसमें खाना-पीना और ठहरना शामिल था। रोजमर्रा के जीवन में समय का प्रयोग कैसे करना है व ग्रुप में कैसा व्यवहार करना है यह आता है। साथ ही सहनशक्ति आ जाती है। हमेशा पढ़ते रहने वाले और टेक्नोलॉजी से जुड़े रहने वाले बच्चों को किसी दूसरी एक्टिविटी के द्वारा थोड़ा ब्रेक मिलना भी जरूरी होता है। कुछ देर अभिभावकों की निगरानी में न रहकर बच्चे आत्मनिर्भर बन जाते हैं, जिससे आगे चलकर बच्चे अच्छे नागरिक बनते हैं। इस तरह के आयोजनों से जीवन में आगे बढ़ने का जुनून आता है। दूसरों की मदद करने का भाव आता है। एक नई सोच आ जाती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है। कोई भी समस्या आगे जीवन में आने पर उससे निपटने की सोच व शक्ति विकसित होती है।