रोहिणी अष्टमी कृष्ण जन्माष्टमी

25 Aug, 2022

कृष्ण जन्माष्टमी

कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में हमारे विद्यालय L. M. S. डूंखरा में दिनांक 18-08-2022 को जो आयोजन हुआ उसके सन्दर्भ में कुछ जानकारी देना चाहूँगा | विद्यालय में प्रातः से ही भारी चहल पहल रही | छोटे बच्चे विशेष रूप से अति प्रसन्न दिखे | M-II से दूसरी कक्षा के बालक बालिकाएं विशेष पहनावा पहने हुए थे | बालक कृष्ण भगवान के भेष में आए और बालिकाएं गोपियों के रूप में दिख रही थी | बड़ा ही मनमोहक दृश्य था | छोटे बच्चे वास्तव में भगवान की मनमोहक मुद्रा में लग रहे थे जैसे मानो कृष्ण भगवान् स्वयं हमारे बीच विद्यमान हो | भगवन जी को वांस की बांसुरी, मोर पंख और माखन मिश्री बहुत पसंद है | कुछ बालक इसी सामग्री को लेकर विद्यालय में उपस्थित हुए | ऐसा वातावरण था की द्वापर युग के अवसर पुरुष श्री किशन भगवान हमारे विद्यालय L. M. S. डूंखरा में सचमुच पधारे हो | अध्यापक बंदु नें कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में जानकारी साँझा की | सभी छोटे बच्चों और बड़ी कक्षा के छात्र-छात्राओं नें भरपूर आनंद लिया | अष्टमी के उपलक्ष पर गुरुजनों नें मंत्रमुग्ध गीत गाया |

               हमारा विद्यालय L. M. S. डूंखरा इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं | मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि हमारा विद्यालय प्रदेश में अन्य विद्यालयों की तुलना में दिन दुगनि रात चौगुनी उन्नति कर रहा है | यहाँ सभी गुरुजन मेहनती और कर्मठ है | सभी अध्यापक बच्चों के सार्वभौतिक विकास की तरफ विशेष ध्यान देते हैं | हमारे विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष सराहनीय होता है | CBSE में हमारी विशेष उपलब्धि रहती है |

               हमें इसी विद्यालय में गुरुजन भविष्य की career guidance भी कराते हैं | इसके अतिरिक्त अनेक सहायक क्रियाओं का भी आयोजन होता है | ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में L. M. S. डूंखरा एक आदर्श विद्यालय बनेगा |

धन्यवाद        

सूर्यांश शर्मा

कक्षा – दसवी